सलोनी तिवारी: चित्रकूट धाम, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह स्थान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास काल से जुड़ा हुआ है। चित्रकूट में अनेक धार्मिक स्थल हैं, जिनमें से एक है – गुप्त गोदावरी गुफा। यह स्थल अपनी रहस्यमयी गुफाओं और पवित्र जलधारा के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि वनवास के समय भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी ने कुछ समय गुप्त गोदावरी की गुफाओं में निवास किया था। इन गुफाओं के भीतर एक पवित्र जलधारा बहती है, जिसे गुप्त गोदावरी नदी कहा जाता है।
इस गुफा के अंदर आज भी आप दो मुख्य जल कुंड देख सकते हैं:
-
राम कुंड – जहां भगवान राम स्नान करते थे।
-
सीता कुंड – जहां माता सीता स्नान करती थीं।
गुफा में जलधारा रहस्यमयी रूप से अंदर से आती है और फिर एक छोटी सी जलनिकासी से गायब हो जाती है — इसलिए इसे “गुप्त” कहा जाता है।
📍स्थल की विशेषताएं:
-
यह स्थल चित्रकूट से लगभग 18-20 किलोमीटर की दूरी पर है।
-
गुफा के अंदर श्रद्धालु जल में चलकर राम-सीता कुंड तक पहुंचते हैं।
-
दीवारों पर रामायण से जुड़ी आकृतियाँ और मूर्तियाँ उकेरी गई हैं।
-
अंदर बहुत ठंडा और शांति पूर्ण वातावरण होता है, जिससे यह स्थल और भी आध्यात्मिक महसूस होता है।
🛕 धार्मिक महत्व:
-
गुप्त गोदावरी हिन्दू आस्था का अत्यंत पवित्र केंद्र है।
-
राम भक्तों के लिए यह स्थान रामायण काल की स्मृतियों से जुड़ने का अवसर देता है।
नोट : वीडियो HD QUALITY पर अपलोड है. HD वीडियो देखने के लिए अपने फ़ोन से यूट्यूब की सेटिंग FULL HD 1080 पर सेट करें।










