भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती, न्यूजीलैंड को फाइनल में हराया

सलोनी तिवारी: दुबई: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा और लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

मैच का संक्षिप्त विवरण:

  • टॉस: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
  • न्यूजीलैंड की पारी: 50 ओवर में 251/7
  • भारत की पारी: 49 ओवर में 252/6

रोहित की कप्तानी पारी, भारत की ऐतिहासिक जीत

भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 76 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मुश्किल समय से निकाला। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम ने टी20 विश्व कप जीता था।

भारत की आईसीसी ट्रॉफी सूची:

  1. 1983 वनडे वर्ल्ड कप
  2. 2007 टी20 वर्ल्ड कप
  3. 2011 वनडे वर्ल्ड कप
  4. 2002 चैंपियंस ट्रॉफी (संयुक्त विजेता)
  5. 2013 चैंपियंस ट्रॉफी
  6. 2024 टी20 वर्ल्ड कप
  7. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी

इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह वनडे क्रिकेट का चैंपियन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *