संगम का पवित्र अमृत जल कानपुर पहुँचा, 4 मार्च को होगा वितरण !

सलोनी तिवारी: कानपुर : महाकुंभ मेला 2025 की समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी जिलों में संगम का पवित्र जल श्रद्धालुओं तक पहुँचाया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर नगर के फायर टेंडरों द्वारा यह पवित्र जल कानपुर लाया गया है।

पुलिस आयुक्त कानपुर नगर महोदय के आदेशानुसार, यह पवित्र जल 4 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजे पुलिस लाइन कानपुर नगर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्रदान करना और संगम स्नान का पुण्य अनुभव उनके निकट पहुँचाना है।

श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर पहुँचकर इस पवित्र जल को प्राप्त करें और इस दिव्य पहल का लाभ उठाएँ।

One thought on “संगम का पवित्र अमृत जल कानपुर पहुँचा, 4 मार्च को होगा वितरण !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *