सलोनी तिवारी:कानपुर: बर्रा थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सीएनजी बस धू धू कर के जल उठी। फायर कंट्रोल रूम में सूचना मिलने पर सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर फजल गंज फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और कर्मियों ने सूझ बूझ व मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू पाया। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है।कोई जनहानि की सूचना नही है।

