तीन मंजिला ईमारत गिरने से 8 लोगों की मौत 28 घायल, सीएम योगी नें लिया संज्ञान..

लखनऊ- प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीती शनिवार की शाम एक भयंकर हादसा हो गया था। ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए थे। हादसे के दिन घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 पहुंच गई थी और 28 लोग घायल हैं। तबसे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हरमिलाप बिल्डिंग में तीन फ्लोर थे। नीचे मोबिल और स्पेयर पार्ट्स का कारोबार चलता था। बीच के फ्लोर में दवाओं का और तीसरे फ्लोर पर गिफ्ट आइटम का वेयर हाउस था। प्रशासन का कहना है कि नीचे के फ्लोर से सबको निकाला दिया गया है। अभी दो फ्लोर के मलबे में कितने फंसे है अभी ठीक से पता नहीं है। ड्रोन लाये गये हैं। मलबे से वॉइस डिटेक्ट करने की कोशिश हो रही है।

प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत गिरने से कई लोग दब गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बिल्डिंग में दवाओं का कारोबार होता था। मौके पर 8 एंबुलेंस पहुंची थीं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। घायलों को लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया है।

घटना पर सीएम ने लिया संज्ञान- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लिया है । साथ ही मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को पहुंचने के निर्देश दिए थे। सीएम ने अधिकारियों से कहा है कि राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र शुरू किए जाएं।

राजनाथ सिंह नें जताया शोक– लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने एक्स हैंडल पर बताया कि मैंने लखनऊ के ज़िलाधिकारी से फ़ोन पर बातचीत करके घटनास्थल पर हालात की जानकारी प्राप्त की है। स्थानीय प्रशासन मौक़े पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है और पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *