हिमाचल में मंडी से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने की खबर सामने आई है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है। मामले में कुलविंदर का बयान सामने आ चुका है, वो कंगना के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान से आहत थी। वहीं कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने के साथ गाली भी दी है। महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है।
कंगना ने एक वीडियो जारी कर के बताया महिला जवान ने मुझे गालियां दीं
कंगना रनोट ने घटना के बाद एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि वो किसान आंदोलन की सपोर्टर है। उसने साइड से आकर मुझे चेहरे पर हिट कर दिया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।
वीडियो देखने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
अंशिका मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता : वीडियो सोर्स : सोशल मीडिया


