हनुमान जी का अनोखा मंदिर जहाँ पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होने पर हनुमान जी के नाम पर रखा जाता है बच्चे का नाम

सलोनी तिवारी : प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी के देशभर में अनेकों दरबार हैं और हर दरबार की एक विशेष मान्यता है ऐसा ही एक चमत्कारी और मान्यता वाला मंदिर उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित है कानपुर नगर  से लगभग 45 किलोमीटर दूर घाटमपुर के गांव कुड़नी  में ये मंदिर स्थित है हनुमान जी का ये मंदिर अपनी कई मान्यताओं, भक्तों के अटूट विश्वास और उनकी श्रद्धा आस्था का केंद्र बना हुआ है।इस मंदिर में दूर दूर से भक्त श्री हनुमान जी के दर्शन को आते हैं।  मंदिर में मंगलवार एवं शनिवार को मेला लगता है।

मंदिर में श्री हनुमान जी की मूर्ति विराजमान है और पीछे के तरफ राम दरबार भी है।  मंदिर के निकट ही सरोवर भी है।  मंदिर में हजारों की संख्या में घंटे एवं घंटियां बंधी हुई है उसके बारे में मंदिर में पुजारी जी ने बताया की यहाँ जिन भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है वो ही मंदिर में घंटे या घंटियाँ बांधते है।

मंदिर की मान्यता से जुड़ी एक ख़ास बात ये है कि यहाँ जो भी भक्त पुत्र प्राप्ति की कामना लेकर आता है और उनकी कामना पूरी होती है तो पुत्र का नाम भगवान् श्री हनुमान जी के नाम पर ही रखा जाता है।मंदिर सुबह से लेकर शाम तक भक्तों के लिए खुला रहता है।

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े  रहें अंशिका मीडिया के डिजिटल प्लेटफार्म से। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *