कानपुर में बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित, बाल विवाह रुकवाने वाली बालिका हुई सम्मानित

समारोह का विशेष आकर्षण बाल विवाह की रोकथाम के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान रहा। इस दौरान उस साहसी बालिका को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिसने विभाग के सहयोग से अपना बाल विवाह रुकवाया और शिक्षा जारी रखते हुए बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाया। बालिका की इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहा। उसकी हिम्मत और जागरूकता ने अन्य लोगों को भी बाल विवाह के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में बाल विवाह की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने, परिवारों को जागरूक करने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।
समारोह का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना तथा बाल विवाह रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *