कानपुर में दर्दनाक हादसा: बस से उतरते समय हेड कांस्टेबल की मौत

कानपुर। स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार यादव (52) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गोविंदनगर थाने में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार यादव थाने से किसी आवश्यक कार्य के सिलसिले में रावतपुर गए थे। बताया जा रहा है कि वह बस से उतर रहे थे, तभी चालक ने अचानक तेज गति से बस चला दी। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की बड़ी बेटी प्रिया यादव ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। परिवार को हादसे की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *