नई दिल्ली। रविवार को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। रविवार रात करीब 9:30 बजे हुई बैठक के बाद बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच चल रहे मुद्दों को लेकर बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
बैठक के दौरान बैंक यूनियनों की ओर से कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मांगों और मुद्दों को IBA के समक्ष रखा गया। दोनों पक्षों के बीच हुई चर्चा के बाद फिलहाल हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
इस फैसले से देशभर में बैंकिंग सेवाओं को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होने की उम्मीद है। हड़ताल टलने के बाद बैंक ग्राहकों को राहत मिलने की संभावना है और बैंकिंग सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।
बताया जा रहा है कि IBA और UFBU के बीच आगे भी विभिन्न मांगों एवं लंबित मुद्दों पर बातचीत जारी रहेगी। बैठक में बनी सहमति और आगे की प्रक्रिया को लेकर बैंक यूनियनों की ओर से विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।

