झांसी। जनपद झांसी में गुम या खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झांसी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस टीम एवं थाना स्तर पर CEIR पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 204 गुमशुदा/खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 39.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, विभिन्न आवेदकों द्वारा अपने मोबाइल फोन गुम अथवा खो जाने के संबंध में दी गई सूचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों के आधार पर जनपद स्तर पर सर्विलांस टीम और थाना स्तर पर CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी का विश्लेषण किया गया। इसके बाद सर्विलांस सेल एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया गया।
23 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी श्री विकास कुमार द्वारा पुलिस लाइन जनपद झांसी में गुमशुदा/खोए हुए 204 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को नियमानुसार वापस किए गए।

