मऊरानीपुर में पारंपरिक जलविहार मेले का भव्य शुभारंभ, DM गौरांग राठी और SSP विकास कुमार ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

झांसी। जनपद झांसी के मऊरानीपुर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक जलविहार मेले का शुभारंभ मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी झांसी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी श्री विकास कुमार ने रिबन काटकर किया। मेले के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में आयोजक, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें भगवान महादेव की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। पारंपरिक जलविहार मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी की जा रही है, ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर, क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त निगरानी में मऊरानीपुर का पारंपरिक जलविहार मेला श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *