यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और नए प्रभार घोषित, अमित कुमार घोष बने अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं और कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार प्रमुख विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है:

  • श्री अमित कुमार घोष: इन्हें अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले इनके पास चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रभार था।

  • श्री अमृत अभिजात: इन्हें वर्तमान पद (पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य) के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव, परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  • श्रीमती वी. हेकाली झिमोमी: इन्हें प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है।

  • श्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल: इन्हें प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा से हटाकर प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है।

  • श्री अनिल कुमार: इन्हें प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले एवं आयुक्त, खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • डॉ. एम.के.एस.ओ. सुंदरम: इन्हें प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन की जिम्मेदारी दी गई है।

  • श्री रविंद्र: इन्हें प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • श्री अमित गुप्ता: इन्हें वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  • श्री रणवीर प्रसाद: इन्हें प्रमुख सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, ट्रांसमिशन कारपोरेशन, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।

  • डॉ. आशीष कुमार गोयल: इन्हें अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग तथा अन्य महत्वपूर्ण निगमों का दायित्व दिया गया है।

शासन द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है, जिससे विभिन्न विभागों के कामकाज में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *