झांसी से अरीबा नोमान का कानपुर तबादला, कानपुर के श्रवण कुमार सिंह गौतमबुद्धनगर भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची में कानपुर और झांसी को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कानपुर नगर में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि झांसी में तैनात आईपीएस अधिकारी अरीबा नोमान का तबादला कानपुर नगर किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार अरीबा नोमान, जो अब तक झांसी में तैनात थीं, को अपर पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कानपुर आने से कमिश्नरेट पुलिस में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।

वहीं श्रवण कुमार सिंह, जो वर्तमान में पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर के पद पर तैनात थे, का तबादला पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर के पद पर किया गया है।

इसके अलावा रविन्द्र कुमार को पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया है। वहीं सुमित सुधाकर रामटेक, जो कानपुर नगर में तैनात थे, को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, संभल की जिम्मेदारी दी गई है।

इन आईपीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में चारू निगम को सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक यूपी-112, लखनऊ के पद पर तैनात थीं।

प्रमोद कुमार को पुलिस उपायुक्त वाराणसी से पुलिस अधीक्षक साइबर मुख्यालय, यूपी लखनऊ भेजा गया है।
रवि शंकर निम को गौतमबुद्धनगर से 2वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर का सेनानायक बनाया गया है।
अतुल शर्मा-II को पुलिस उपायुक्त आगरा से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
सोमन कुमार को पुलिस उपायुक्त आगरा से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया गया है।
नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज भेजा गया है।
ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ से पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ बनाया गया है।
मो. इरफान अंसारी को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक सीआईडी यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।
साद मियां खां को गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपायुक्त आगरा तथा सैयद अली अब्बास को आगरा से पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।

श्रुति श्रीवास्तव, 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी, को अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया गया है। विक्रम दहिया को अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली की जिम्मेदारी दी गई है।

आयुष श्रीवास्तव को नगर पुलिस अधीक्षक जौनपुर से नगर पुलिस अधीक्षक उन्नाव बनाया गया है। वहीं 2022 बैच के देवेश चतुर्वेदी को अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अंबेडकरनगर भेजा गया है।

इसके अलावा विवेक तिवारी को खीरी से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बाराबंकी, मनोज कुमार यादव को सहायक पुलिस अधीक्षक सहारनपुर से अपर पुलिस उपायुक्त आगरा और रिजुल को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

मेविस टांक को बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र तथा गौतम राय को बिजनौर से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिजनौर बनाया गया है।

इस तबादला सूची में कानपुर कमिश्नरेट से कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के साथ झांसी में तैनात आईपीएस अधिकारी अरीबा नोमान को कानपुर भेजा जाना प्रमुख बदलावों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *