कानपुर: रावतपुर में श्रीराम लला जन्माष्टमी मेला समिति की श्रीकृष्ण रासलीला में उमड़ा भक्तों का उत्साह

कानपुर। रावतपुर गांव स्थित श्रीराम लला मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला कार्यक्रम में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया। रासलीला के दौरान माखन चोरी एवं श्याम सगाई की लीला प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

मंचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा माखन चोरी करने और माता यशोदा द्वारा उन्हें डांटने की लीला ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लीला में जब यशोदा मैया ने श्रीकृष्ण का मुख खुलवाया तो उसमें पूरा ब्रह्मांड दिखाई देने का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस प्रसंग को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान नीतू सिंह ने मंगला आरती की। इसके बाद श्रीराम लला ट्रस्ट के सदस्य एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिह्न एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। समिति की ओर से बताया गया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया जा रहा है।

रासलीला कार्यक्रम का संचालन कल्‍लू सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीके सिंघल, टिल्लू ठाकुर, प्रभात मिश्रा, गिरीजाशंकर दीक्षित, डॉ. बदरी नारायण मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नीरज अवस्थी, वीर यादव राजू चंदेल, राकेश वर्मा, राजेश चौधरी, आशीष त्रिपाठी, पवन अवस्थी, सत्य नारायण तिवारी, संतोष गिरी (भूतेश्वर मंदिर महंत), अवनीश मिश्रा एवं मंदिर पुजारी सुशील मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

गुरुवार को होगा विशेष धार्मिक कार्यक्रम

समिति के अनुसार 10 सितंबर 2026, गुरुवार को रासलीला कार्यक्रम में सुदामा चरित्र, मीराबाई, प्रह्लाद लीला का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही छप्पन भोग एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *