अमौसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट का गो-अराउंड, राहुल गांधी भी थे सवार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को लैंडिंग से ठीक पहले गो-अराउंड करना पड़ा। विमान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, विमान के लैंडिंग के लिए किए गए पहले एप्रोच को पायलट ने अस्थिर (Unstable) पाया। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने लैंडिंग रोककर विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाने का निर्णय लिया। इसके बाद नए एप्रोच के जरिए विमान को फिर से लैंड कराया गया।

दूसरे प्रयास में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 की अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। विमान से उतरने के बाद राहुल गांधी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हुए।

राहुल गांधी के लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, दीपक सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *