तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास नहर के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कल्याणपुर से पनकी की ओर जा रहे इंडेन गैस सिलेंडर लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इस पर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने करीब 200 मीटर तक दौड़ाकर ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। हालांकि, अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान के साथ-साथ हादसे की जांच की जा रही है। वहीं, ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *