झाँसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आए पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र एवं न्यायोचित समाधान का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए गए। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।
श्री विकास कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और प्रत्येक मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का प्रमुख दायित्व आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन लोगों की शिकायतों को सीधे सुनकर उनके निस्तारण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई कर रहा है।
