झांसी। साइबर अपराधों के खिलाफ झांसी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित के ₹1,14,139 रुपये वापस उसके खाते में कराए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने झांसी पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद पत्र भी दिया।
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर ठगी से बचाने के लिए पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश, लखनऊ श्री विनोद के. सिंह के निर्देशानुसार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी श्री विकास कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती अरीबा नोमान एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रिया सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम झांसी की टीम द्वारा साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों, बच्चों एवं महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम झांसी में दर्ज मु0अ0सं0 04/2024 के आवेदक अरविन्द साहू पुत्र श्यामलाल, निवासी नैनागढ़, थाना प्रेमनगर, झांसी के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ₹1,14,139 रुपये की धनराशि वापस करा दी।
धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने झांसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद किया और आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद पत्र भी सौंपा। मामले में शेष आवश्यक कार्रवाई के लिए विवेचना अभी जारी है।
पुलिस के अनुसार साइबर ठगी की घटना होने पर पीड़ित को बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम झांसी श्री सत्येंद्र सिंह यादव, निरीक्षक श्री कृष्ण कुमार तथा कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित अग्रवाल शामिल रहे।
