कानपुर में 3 से 6 सितंबर तक गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष, श्री राधा माधव मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

कानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मैनावती मार्ग, बिठूर रोड स्थित श्री श्री राधा माधव मंदिर (इस्कॉन) में 3 से 6 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में शंख अभिषेक, मंगला आरती, शृंगार आरती, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कथा, तुलसी अर्पण एवं आरती, दिव्य स्नान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष कीर्तन-भजन, कलश अभिषेक, महाभिषेक और महाआरती सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक होने वाले शंख अभिषेक से होगा। इसके बाद शुक्रवार, 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मुख्य आयोजन होंगे। सुबह 4:30 बजे मंगला आरती, 7:30 बजे शृंगार आरती और सुबह 8 से 10 बजे तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कथा होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तुलसी अर्पण एवं आरती, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक दिव्य स्नान तथा दोपहर 2 से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शाम 5 से 7 बजे तक विशेष कीर्तन एवं भजन के बाद रात 8 से 10 बजे तक कलश अभिषेक, रात 10 से 12 बजे तक महाभिषेक तथा मध्यरात्रि 12 से 1 बजे तक महाआरती एवं भोग अर्पण होगा। रात 1 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

शनिवार, 5 सितंबर को शाम 4 से रात 9 बजे तक श्रील प्रभुपाद अभिर्भाव महोत्सव, रात 9 बजे महाप्रसाद तथा शाम 5 से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं रविवार, 6 सितंबर को दोपहर 2 से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 4 से रात 9 बजे तक विशेष कीर्तन एवं भजन का आयोजन किया जाएगा।

भारी बारिश को देखते हुए बदला यातायात मार्ग

जन्माष्टमी महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के बीच भारी बरसात को देखते हुए पुलिस एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट ने इस्कॉन मंदिर आने वाले भक्तों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। भक्तों से अपील की गई है कि वे मंदिर पहुंचने के लिए निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें।

🚩 मार्ग-1:
जागेश्वर → गंगा बैराज → गंगा बैराज से मंधना हाईवे → इस्कॉन मंदिर

🚩 मार्ग-2:
कल्याणपुर → सिंघपुर तिराहा → यश कोठारी चौराहा → गंगा बैराज हाईवे → इस्कॉन मंदिर

पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे पुल के ऊपर से होकर निर्धारित मार्ग से ही मंदिर की ओर आएं। भारी बारिश को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित मंदिर तक पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट द्वारा वाहनों की सुरक्षित पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे जल्दबाजी न करें और यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में विशेष सजावट, भगवान श्री राधा-माधव का विशेष शृंगार, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। भारी बारिश के बावजूद भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए यातायात इंतजामों के साथ कानपुर में यह भव्य जन्माष्टमी महोत्सव आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बनाने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *