डॉ. शालिनी मोहन को मिला प्रतिष्ठित ‘नेत्रश्री अवॉर्ड’

नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और योगदान के लिए डॉ. शालिनी मोहन को अवध ऑप्थेल्मिक सोसाइटी (AOS) के सम्मेलन में प्रतिष्ठित ‘नेत्रश्री अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पद्मश्री डॉ. जीवन सिंह तितियाल, अध्यक्ष, ऑल इंडिया ऑप्थेल्मोलॉजिकल सोसाइटी तथा डॉ. मोहन राजन, प्रेसिडेंट-इलेक्ट, ऑल इंडिया ऑप्थेल्मोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. शालिनी मोहन ने इस उपलब्धि पर खुशी और आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए बेहद सम्मान और गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि मरीजों की बेहतर सेवा और नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने की प्रेरणा इस सम्मान से और मजबूत हुई है।
सम्मेलन के दौरान डॉ. शालिनी मोहन ने विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में डेलीबरेशन, चेयरिंग और मॉडरेशन में भी सहभागिता की। देशभर से आए विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श और नवीनतम चिकित्सा तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों पर चर्चा उनके लिए एक शानदार और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा।
डॉ. शालिनी मोहन ने इस सफल सम्मेलन के आयोजन के लिए अवध ऑप्थेल्मिक सोसाइटी (AOS) की पूरी टीम को बधाई दी। सम्मेलन के नेतृत्व और आयोजन में डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. भारतेन्दु अग्रवाल, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. शोभित कक्कड़, डॉ. महेश्वरी आलोक और डॉ. समर्थ अग्रवाल सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
‘नेत्रश्री अवॉर्ड’ से सम्मानित होना डॉ. शालिनी मोहन के नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य और समर्पण को मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है। यह सम्मान चिकित्सा जगत में उनके योगदान को और अधिक प्रोत्साहन देने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *