भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम !
राजस्थान में सीएम के नाम के एलान के साथ ही दो डिप्टी सीएम के नाम का एलान भी हो गया है. दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा, दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा का नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए तय कर लिया है।
जानिये कौन हैं भजन लाल शर्मा
भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं. बाहरी होने के आरोप के बावजूद सांगानेर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया था। भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है।

