लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन और बैंककर्मी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, दिव्या के पिता मानस ने पहले आईसीआईसीआई बैंक के बाहर अपनी पत्नी को गोली मारी। इसके बाद हुसड़िया स्थित घर पहुंचकर अपनी अविवाहित बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, मानस एसबीआई में कर्मचारी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मानस ने पहले अपनी पत्नी के सिर में सामने से गोली मारी। इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन तूलिका को कान के पास गोली मारी और अंत में खुद के मुंह में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना के दौरान घर में मौजूद माहौल को लेकर भी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय घर के अंदर यह वारदात हुई, उस वक्त तेज आवाज में हनुमान चालीसा चल रही थी।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और वारदात के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मानस ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद या कोई अन्य कारण था।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
