राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन जी के मार्गदर्शन में भारत विकास परिषद ब्रह्मावर्त प्रान्त की प्रांतीय परिषद बैठक संपन्न

कानपुर, 16 अगस्त 2026। भारत विकास परिषद, ब्रह्मावर्त प्रान्त (अंतर्गत उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय) की प्रांतीय परिषद बैठक रविवार को होटल ओसियन ग्रैंड में संपन्न हुई। बैठक में परिषद के पदाधिकारियों, प्रांतीय गतिविधि संयोजकों एवं विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय सुरेश जैन जी ने उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया।

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। बैठक के दौरान प्रांतीय गतिविधि संयोजकों एवं शाखा प्रतिनिधियों द्वारा अपनी-अपनी गतिविधियों और कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। परिषद के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर परिषद के साप्ताहिक समाचार बुलेटिन ‘विकास वार्ता’ के इस सप्ताह के अंक का अनावरण किया गया। साथ ही परिषद के नवीन प्रकल्प ‘सान्निध्य’ का पोस्टर भी राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय सुरेश जैन जी को भेंट किया गया।

कार्यक्रम में CA भारत भूषण जुनेजा, क्षेत्रीय अध्यक्ष, इंज. अजय इटोरिया, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव, श्रीमती विजया तिवारी, भाजपा प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा , श्री आर. के. गुप्ता, राष्ट्रीय समिति सदस्य, सेवा, श्री संजय दुआ, क्षेत्रीय संस्कार गतिविधि संयोजक, श्री विमलेश अवस्थी, क्षेत्रीय सेवा गतिविधि संयोजक, श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष, श्री आदित्य कुमार शुक्ला, प्रांतीय महासचिव, श्री गिरजेश मिश्रा, CS राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, सेवा एवं संस्कार के कार्यों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने तथा परिषद के आगामी प्रकल्पों को गति देने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन जी के मार्गदर्शन से उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

बैठक का उद्देश्य परिषद की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना रहा। प्रांतीय परिषद की इस बैठक में संगठन के सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और मजबूती देने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *