कानपुर। रेलवे बाउंड्री के पास पेड़ों की कटिंग का कार्य सुरक्षित तरीके से कराने के लिए पराग डेयरी विद्युत उपकेंद्र से संचालित रतनदीप फीडर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की गई है। विभाग के अनुसार पेड़ कटिंग के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव और विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फीडर को लगभग एक घंटे के लिए बंद रखा जाएगा।
इस दौरान रतनदीप फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है तथा अस्थायी असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
