कानपुर के विश्वबैंक बर्रा में मकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, जनहानि टली

कानपुर। थाना बर्रा क्षेत्र के विश्वबैंक स्थित मकान संख्या H-995A में गुरुवार देर रात आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना 16 जुलाई 2026 को रात 10:16 बजे मिनी कंट्रोल रूम को मिली, जिसमें बताया गया कि मकान में आग लगी है और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।
सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) दीपक शर्मा के नेतृत्व में फजलगंज फायर स्टेशन से दो, किदवई नगर से एक तथा मीरपुर कैंट से एक कुल चार दमकल वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।
दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अथक प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
फायर विभाग की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से आग को आसपास के मकानों तक फैलने से भी रोक लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *