श्रद्धा और जयकारों के साथ हुआ सुंदरकांड पाठ, महिला मंडल की पहल की सराहना

कानपुर। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के अवसर पर सेवा भारती कानपुर दक्षिण की केन्द्र निरीक्षिका लता जी के निवास स्थान पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सेवा भारती के पदाधिकारियों, महिला मंडल और मोहल्ला वासियों ने पूरे श्रद्धा भाव एवं जयकारों के साथ सहभागिता कर सुंदरकांड पाठ पूर्ण किया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे लगाए। आयोजन में उपस्थित सेवा भारती की नीता जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सनातन प्रेमियों को आत्मिक बल प्राप्त होता है तथा मन को शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।

इस अवसर पर सेवा भारती की संकट मोचन की गुड़िया जी एवं समस्त महिला मंडल की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे सभी सनातन प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया। महिला मंडल द्वारा किए गए इस अथक प्रयास और समाज में एकजुटता बनाए रखने की अनूठी पहल की सभी उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *