Saloni Tiwari (Chief Editor): AMD News: कानपुर। कानपुर। सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व वट सावित्री व्रत इस वर्ष 16 मई को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वट सावित्री व्रत को लेकर शहर के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुहागिन महिलाएं पूजा सामग्री, श्रृंगार के सामान, वट वृक्ष की पूजा के लिए धागा, फल, मिठाई और नए वस्त्रों की खरीदारी में जुटी हुई हैं। बाजारों में सुबह से देर रात तक चहल-पहल बनी रही। महिलाओं का मानना है कि वट सावित्री व्रत पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर कथा सुनती हैं और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार व्रत का विशेष महत्व माना जा रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों, पूजा सामग्री की दुकानों और श्रृंगार केंद्रों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदारों ने बताया कि इस बार पूजा सामग्री, चुनरी, चूड़ियां और सजावटी सामान की मांग काफी बढ़ी है। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों के साथ खरीदारी कर त्योहार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वहीं, मंदिरों और पूजा स्थलों पर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। महिलाओं में वट सावित्री व्रत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

