कानपुर में सेहत से खिलवाड़: धूल के बीच बन रहा खाना, लोगों की सेहत पर बड़ा खतरा

कानपुर शहर में एक चिंताजनक स्थिति सामने आई है, जहां काकादेव नीर छीर चौराहे पर रेस्टोरेंट के बाहर खुले में खाना बनाया जा रहा है और ठीक उसके सामने खुदाई का काम चल रहा है। खुदाई के कारण दिनभर उड़ने वाली धूल सीधे खाने तक पहुंच रही है, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ये हालत केवल काकादेव के किसी एक जगह की नहीं है ऐसी तस्वीर पूरे कानपुर के बहुत सी जगहों पर देखने को मिल जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धूल और गंदगी के बीच तैयार हो रहा भोजन लोगों को बीमार कर सकता है, जिससे फूड से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे वातावरण में तैयार भोजन में बैक्टीरिया और हानिकारक कण आसानी से मिल सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या खाद्य सुरक्षा विभाग इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेगा?
AMD News की अपील है कि प्रशासन इस मामले की तुरंत जांच कर आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि जनता की सेहत के साथ किसी तरह का समझौता न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *