दादानगर की मेटल फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

कानपुर के थाना गोविंद नगर क्षेत्र अंतर्गत दादानगर स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30 अप्रैल 2026 को रात्रि 21:15 बजे मिनी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि A-1/41 दादानगर में स्थित विश्वकर्मा मेटल ट्रीटर्स फैक्ट्री में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही फायर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फजलगंज फायर स्टेशन से एक फायर यूनिट (गाड़ी संख्या 7655) को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी और सूझबूझ के साथ काम करते हुए अल्प समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *