नारायण बाल संस्कार केंद्र को मिला नया भवन, अक्षय तृतीया पर हुआ शुभारंभ

कानपुर दक्षिण के चैतन्य नगर में किराए के मकान में संचालित हो रहा नारायण बाल संस्कार केंद्र अब नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। केंद्र को डूडा कम्युनिटी सेंटर में शिफ्ट किया गया, जिससे बच्चों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

इस स्थानांतरण का कार्य संघ की नगर कार्यकारिणी, केंद्र की शिक्षिकाओं, स्थानीय पार्षद, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय निवासियों के संयुक्त प्रयास से संभव हो पाया। सभी के सहयोग से यह सामाजिक पहल सफल रही।

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नए भवन में आर्य समाज मंदिर जूही के आचार्यगणों द्वारा विधिवत हवन-पूजन कर केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वातावरण धार्मिक और उत्साहपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में संघ के नगर संघचालक सुनील जी, सेवाभारती उत्तर प्रदेश कानपुर प्रांत के कोषाध्यक्ष विश्वजीत जी, किशोरी विकास प्रमुख श्रीमती नीता अवस्थी जी, नगर शताब्दी विस्तारक अखिलेश जी, नगर कार्यवाह ज्ञानीश जी, लालता प्रसाद जी, नगर सेवा प्रमुख योगेश जी, व्यवस्था प्रमुख कमल किशोर जी, बस्ती प्रमुख ज्ञानेंद्र जी, समरसता प्रमुख अंबिका जी, सेवाभारती दक्षिण प्रचार प्रमुख सुब्रत जी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा पार्षद श्रीमती विद्या वर्मा जी, एडीजीसी जितेंद्र पांडे जी, भाजपा जिला मंत्री पंकज द्विवेदी जी, मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान जी, श्रीमती आशा श्रीवास्तव जी, मनोज जी, पवन जी, केंद्र संरक्षक महेश गुप्ता जी तथा शिक्षिका साधना जी और संगीता जी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी और केंद्र से जुड़े बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नए भवन के साथ केंद्र की गतिविधियों को और अधिक विस्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *