जनपद चित्रकूट में शनिवार को “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कर्वी तहसील सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
यात्रा के शुभारंभ के मौके पर सभी तीर्थयात्रियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अधिकारियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

यह यात्रा चित्रकूट से प्रस्थान कर लखनऊ के लिए रवाना हुई है, जहां 19 अप्रैल 2026 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इसे सोमनाथ के लिए आगे प्रस्थान हेतु हरी झंडी दिखाई जाएगी। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर (JD Tourism) श्री आर.के. रावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशासन और पर्यटन विभाग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यात्रा का शुभारंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

