कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में अकादमिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित 13 स्कूलों के कुल 175 कोर्सों में दाखिले के लिए इच्छुक छात्रों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यूआईईटी (UIET) की सभी ब्रांचों में प्रवेश Joint Entrance Examination (JEE) के माध्यम से होगा। वहीं फार्मेसी कोर्स में दाखिला Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) के जरिए मिलेगा। बीएड में प्रवेश Joint Entrance Exam B.Ed के माध्यम से किया जाएगा, जबकि इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) साइंस और आर्ट्स में प्रवेश National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित परीक्षा से होगा।
इसके अलावा, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (MCA), मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (MHA), एमए क्लीनिकल साइकोलॉजी, बीएससी क्लीनिकल साइकोलॉजी, एमएड और बीफार्मा जैसे कोर्सों में प्रवेश विश्वविद्यालय की अपनी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। कुल 157 कोर्सों में मेरिट के आधार पर पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा, जबकि कुछ कोर्सों में ग्रुप डिस्कशन भी शामिल रहेगा।
छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

