सीनियर आईएएस अधिकारी एम. देवराज को प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं, अनुराग यादव को प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से हटाकर समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आलोक कुमार-III को प्रमुख सचिव नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, नोडल अधिकारी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी और जीरो पॉवर्टी अभियान के साथ-साथ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू को वर्तमान पद के साथ दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा, रवि रंजन को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
आईएएस टीके शिबू को कृषि उत्पादन आयुक्त के विशेष सचिव पद के साथ यूपी एग्रो का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी हिमांशु कौशिक को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं, सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि वहां तैनात नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से किया गया अहम कदम माना जा रहा है।