कानपुर। समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए सेवा भारती कानपुर दक्षिण की महिला मंडल द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संस्था की महिलाओं ने मिलकर एक जरूरतमंद बेटी कंचन की सहायता की, ताकि वह अपने हुनर को आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर बन सके।
कार्यक्रम की शुरुआत माता के भव्य कीर्तन के साथ हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात महिला मंडल की सदस्यों ने कंचन को उसके कौशल के अनुसार आवश्यक सामान (वादन/उपकरण) प्रदान किए, जिससे वह अपने हुनर को निखार सके और भविष्य में खुद पर निर्भर बन सके।
इस नेक कार्य में कृष्णा जी, गुड़िया, लक्ष्मी, मंजू, शिखा, महिमा, गायत्री, अर्चना, मोहिनी, अंजनी, प्रीति, जानकी, प्रियंका, रत्ना, निशा, शमा और प्रिया सहित कई महिलाओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का आयोजन सेवा भारती से जुड़ी नीता अवस्थी जी के नेतृत्व में किया गया।
महिला मंडल की इस पहल ने न केवल एक बेटी के जीवन में नई उम्मीद जगाई, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि छोटे-छोटे प्रयासों से किसी का भविष्य संवारा जा सकता है।

