Saloni Tiwari (Chief Editor): AMD News: Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana के अंतर्गत कानपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी एवं ट्रेड फेयर 2026 में कारीगरों का अद्भुत हुनर देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन MSME Development Office Kanpur के कार्यालय परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कारीगरों और उद्यमियों ने भाग लिया।
इस प्रदर्शनी में कार्यालय के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग 25 जनपदों से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों ने अपने स्टॉल लगाए। प्रदर्शनी में पारंपरिक कारीगरों द्वारा बनाए गए लकड़ी के उत्पाद, हस्तशिल्प सामग्री, पारंपरिक औजार, वस्त्र और अन्य स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने हुनर और उत्पादों को सीधे लोगों तक पहुंचा सकें। इससे कारीगरों को नए बाजार और ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलता है, साथ ही उनके रोजगार और आय के नए रास्ते भी खुलते हैं।
इस दौरान AMD News की टीम ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया और कारीगरों से बातचीत कर उनके हुनर, अनुभव और उत्पादों के बारे में जानकारी ली। कारीगरों ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से उन्हें अपने उत्पादों को पहचान दिलाने और बिक्री बढ़ाने का अवसर मिलता है।
इस तरह के आयोजन स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।

