इटावा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Saloni Tiwari (Chief Editor): AMD News: इटावा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा इटावा के तत्वावधान में “पहचान के साथ सम्मान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन साईं उत्सव गार्डन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती लताऋषि चंद्राकर (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा) और दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी करवाल के साथ प्रदेश महासचिव महिला इकाई श्रीमती मीरा निरंजन, डॉ. स्नेहलता उमराव, श्रीमती कविता वर्मा, श्रीमती दीपांजलि वर्मा और श्रीमती मीना वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोकनृत्य “घूमर” से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की महिलाओं सहित अन्य समाजों की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कानपुर, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद सहित कई शहरों से आई लगभग सौ महिलाओं को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। बच्चों ने बीच-बीच में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।
सम्मान समारोह में महिलाओं को पांच प्रमुख श्रेणियों—ट्रेलब्लेजर अवॉर्ड, आइकॉनिक वूमेन लीडरशिप अवॉर्ड, इंस्पिरेशनल वूमेन अवॉर्ड, आयरन लेडी अवॉर्ड और वॉक फॉर द कॉज—के तहत सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मीरा निरंजन और डॉ. मीनाक्षी करवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाओं को तकनीक के साथ कदम मिलाकर नए-नए क्षेत्रों में स्टार्टअप शुरू करने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें प्रकृति से जितना लिया है, उसे वापस करने का प्रयास भी करना चाहिए। उन्होंने इटावा में महिलाओं को सम्मानित करने के इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
इस अवसर पर सीओ सिटी आयुषी सिंह ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनों, पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निर्मला कुमारी भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। श्रीमती सौम्या ने शास्त्रीय संगीत की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती लताऋषि चंद्राकर ने महिलाओं को स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए कहा कि महिलाएं अपने आत्मविश्वास और मेहनत से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। इस दौरान श्रीमती निर्मला जायसवाल, श्रीमती नमिता तिवारी, श्रीमती रीना राठौर, श्रीमती रश्मि यादव, श्रीमती राजश्री वर्मा, श्रीमती श्रद्धा पटेल, श्रीमती रेणुबाला, श्रीमती सुची पांडे, डॉ. किटी वाधवन और श्रीमती खुशबू पाठक सहित कई महिलाओं को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, मेडल और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्वादिष्ट नाश्ते और लंच का आनंद लिया तथा ब्रेक टाइम में बनाना शेक भी परोसा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. स्नेहलता उमराव और श्रीकृष्ण वर्मा ने किया, जबकि अंत में श्रीमती सोमिका वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजर डॉ. स्नेहलता उमराव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी टीम मेंबर्स, स्पॉन्सर्स और पार्टनर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से एकोमोडेशन पार्टनर चाणक्य होटल, वेन्यू पार्टनर साईं उत्सव गार्डन, शशांक पटेल (बैनर और प्रशस्ति पत्र डिजाइन), प्रीति वर्मा (बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुति का प्रशिक्षण), सचिन वर्मा (टेंट और स्टेज डेकोरेशन), डॉ. श्रीकांत, राकेश बाबू और रामजीवन की टीम (भोजन व्यवस्था) तथा डॉ. हरीशंकर पटेल (अतिथियों के स्वागत और आवागमन की व्यवस्था) का आभार व्यक्त किया।
महासभा के अध्यक्ष अरुण कुमार, सचिव राजेश वर्मा और श्री निवास सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महासभा की नारी शक्ति इकाई को इस भव्य और सफल आयोजन के लिए सभी ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *