चंद्रग्रहण के कारण मैहर माँ शारदा मंदिर के पट रहेंगे बंद, जानें दर्शन का समय

मैहर (मध्य प्रदेश): माँ शारदा मंदिर में चंद्रग्रहण के अवसर पर मंदिर परंपरा के अनुसार दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार दिनांक 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।

प्रधान पुजारी श्री श्री पवन महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मार्च को सायं 5:00 बजे माता शारदा की आरती एवं पूजन संपन्न होने के पश्चात सायं 5:30 बजे गर्भगृह के पट बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण काल के दौरान मंदिर के गर्भगृह में दर्शन स्थगित रहेंगे।

इसके पश्चात 4 मार्च को माता का विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद गर्भगृह के पट पुनः श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे।

मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें और दर्शन के लिए समय से पूर्व मंदिर परिसर में उपस्थित हों, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *