Kanpur News – परमट ढलान ग्रीन पार्क चौराहा के पास Tata Nexon में लगी आग

कानपुर, 28 फरवरी 2026। आज परमट ढलान ग्रीन पार्क चौराहा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग ने तत्काल कार्रवाई की और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही एफएसएसओ श्री प्रदीप शर्मा एक MFE (मल्टी फायर एक्सटिंग्विशर) लेकर तुरंत फायर स्टेशन से मौके के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि कार पूरी तरह आग की चपेट में थी। दमकल कर्मियों ने मॉनिटर ब्रांच से पंपिंग कर आग को तेजी से बुझाया। बताया जा रहा है कि आग Tata Nexon कार (नंबर: UP78HS 3414) में लगी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *