सलोनी तिवारी: कानपुर। सीएम ग्रिड्स योजना के अंतर्गत कानपुर क्षेत्र जोन-3 में दीप सिनेमा तिराहा से सोटे बाबा मंदिर होते हुए एच-ब्लॉक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को लेकर यातायात पुलिस ने 19 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में 17 फरवरी 2026 को यातायात पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी किया गया।
जारी निर्देशों के अनुसार दीप तिराहा से गोशाला चौराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन किदवई नगर थाना चौराहा से दाहिने/बाएं मार्ग होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। वहीं सोटे बाबा मंदिर की ओर से आने वाले वाहन दीप तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गोशाला चौराहा से ही दाहिने/बाएं मुड़कर बरादेवी/गोशाला द्वितीय मार्ग से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें। किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9305104340 तथा ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर संपर्क किया जा सकता है।

