सलोनी तिवारी: कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 14 एवं 15 फरवरी 2026 को आयोजित ‘शिव संग पार्वती’ विवाह उत्सव श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव व माता पार्वती के प्रतीकात्मक विवाह के साक्षी बने।
14 फरवरी, शनिवार को हल्दी-मेहंदी की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुईं। इसके बाद 15 फरवरी, रविवार को अवध कुआं से बारात निकली और के-सेक्टर स्थित संकट मोचन धाम (महिला मंडल पार्क) पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया।
इस आयोजन में वधू पक्ष की भूमिका महिला मंडल ने निभाई। वधू पक्ष में शामिल रहीं –
श्री, शीतू, साध्या, आस्था, भूमि, अनन्या, आराध्या, अंकिता, दक्षया, सुन्दरी, मान्या, अर्पणा, यशी एवं महिमा।
इन सभी ने पूरे समर्पण भाव से व्यवस्थाएं संभालीं और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में दर्शनाभिलाषी के रूप में महिला मंडल एवं समस्त भक्तगण उपस्थित रहे। स्वागताकांक्षी के रूप में पंडित जी, श्रीकान्त भइया, बब्बू साहब (सुभाष भइया), गोपी दुबे, पिंटू दीक्षित, राजू तिवारी, गोलू शुक्ला, राजू शुक्ला, नीरज, गुड्डू, आलोक, हिमांशु सोनी, शिवम, करण, अमित, अमन यादव जी, अमित त्रिपाठी, दरोगा जी, अग्रवाल जी, हरिओम जी, शिव, सोनू, आयुष, रमन, अखण्ड प्रताप सिंह लाला, बंटी, अर्जुन, हर्षित अग्रवाल जी, लोकेश जी, अंकित, हर्षित, आशु एवं समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।
विनीत के रूप में गुड़िया ठाकुर, सोनू त्रिपाठी, निधि शुक्ला एवं दीक्षा सिंह का विशेष सहयोग रहा।
समारोह के दौरान भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भोले बाबा तथा माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की।
यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और महिला सहभागिता का भी प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

