उन्नाव: नव युवा ब्राह्मण कल्याण महासभा ने कराया सामूहिक विवाह

उन्नाव। नव युवा ब्राह्मण कल्याण महासभा की ओर से उन्नाव के कलेक्टरगंज फाटक स्थित शिव मंदिर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पांच जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जहां सभी जोड़ों ने मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थामा।

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और संस्कारों की झलक देखने को मिली। विवाह के साथ-साथ 70 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी विधि-विधान से संपन्न कराया गया, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक पवित्र हो गया।

समारोह में मुख्य अतिथि व संगठन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. मनोज कुमार त्रिवेदी ने की। इस अवसर पर महामंत्री पं. देवेंद्र कुमार बाजपेयी, कोषाध्यक्ष पं. बलदेव तिवारी, आशुतोष तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, अमित पांडेय, अतुल तिवारी, राहुल तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में संस्कारों को बढ़ावा देना, जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *