मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा थाना सुरीर क्षेत्र में उस समय हुआ, जब नोएडा से फर्रुखाबाद जा रही एक बस के यात्री सड़क किनारे उतरकर खड़े थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस किसी कारणवश एक्सप्रेसवे पर रुकी थी और यात्री नीचे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक बेकाबू कंटेनर ने नियंत्रण खो दिया और बस के पास खड़े यात्रियों को रौंदते हुए निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

