बारामूला में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 4.6 तीव्रता से कांपी धरती

सलोनी तिवारी: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के पत्तन इलाके में सोमवार सुबह 5:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। अचानक आए झटकों से इलाके में दहशत फैल गई और लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूकंप के बाद कुछ समय तक लोगों में डर का माहौल बना रहा, हालांकि हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू-कश्मीर भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, जहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *