नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर देशभर की निगाहें टिकी हुई थीं। बजट से पहले ही सरकार ने जीएसटी समेत कई मोर्चों पर आम आदमी को राहत देने के संकेत दिए थे। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि बजट में भी जेब को सुकून मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश करते हुए कई अहम घोषणाएं कीं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खर्च पर पड़ने वाला है।
बजट 2026 के बाद कुछ चीजें सस्ती हुई हैं तो कुछ महंगी भी। आइए जानते हैं कि इस बजट के बाद आम आदमी के लिए क्या राहत लेकर आया और कहां खर्च बढ़ने वाला है।
बजट 2026 में क्या हुआ सस्ता?
बजट में स्वास्थ्य और ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता देते हुए कई जरूरी सामानों को सस्ता किया गया है।
-
कैंसर की 17 दवाओं को ड्यूटी फ्री किया गया है, जिससे इनकी कीमतों में बड़ी राहत मिलेगी।
-
डायबिटीज (शुगर) की दवाएं भी सस्ती होंगी।
-
मोबाइल बैटरी सस्ती होने से मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों पर असर पड़ेगा।
-
लेदर और चमड़े से बने उत्पाद सस्ते होंगे।
-
सोलर एनर्जी से जुड़े उपकरणों पर राहत दी गई है, जिससे सोलर प्रोडक्ट्स की कीमत घटेगी।
-
ओवन जैसे घरेलू उपकरण सस्ते होंगे।
-
विमानों के ईंधन पर राहत मिलने से अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पहले के मुकाबले सस्ती हो सकती है।
बजट 2026 में क्या हुआ महंगा?
जहां एक ओर कुछ राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर कुछ चीजों पर महंगाई की मार भी पड़ी है।
-
कस्टम ड्यूटी बढ़ने के कारण स्क्रैप महंगा होगा।
-
शराब पर बढ़ती लागत का असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
-
कुछ खनिजों के महंगे होने से इंडस्ट्री पर भी असर पड़ सकता है।
-
शेयर बाजार में निवेश करना महंगा हो गया है। वित्त मंत्री ने सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
-
एसटीटी 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत कर दिया गया है।
-
इसका सीधा असर शेयरों की खरीद-बिक्री और फ्यूचर-ऑप्शन ट्रेडिंग पर पड़ेगा, जहां अब निवेशकों को ज्यादा टैक्स चुकाना होगा।
-

