Kanpur- नौबस्ता–रामादेवी हाईवे पर डंपरों की भीषण भिड़ंत, फायर सर्विस ने रेस्क्यू कर चालक की बचाई जान

कानपुर। आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को नौबस्ता से रामादेवी हाईवे के ऊपर डंपरों के बीच हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन जाजमऊ की यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची।

हादसे में एक डंपर का चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस टीम ने बिना समय गंवाए इलेक्ट्रिक कटर और स्प्रेडर की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के तुरंत बाद घायल चालक को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस एवं प्रशासन की मदद से बाद में सामान्य करा दिया गया। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय गति सीमा और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *