आगरा में गुंडों-बदमाशों पर शिकंजा: पुलिस आयुक्त ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर

आगरा में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने गुंडों और बदमाशों की शिकायत के लिए नया हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी किया है। अब यदि कोई व्यक्ति किसी भी तरह से बदमाशों या असामाजिक तत्वों से परेशान है, तो वह सीधे इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि यमुनापार क्षेत्र में हाल ही में हुई राज चौहान की हत्या के बाद अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की गई। जांच के दौरान 34 बदमाशों की सूची तैयार की गई, जिन पर गंभीर आरोप हैं, लेकिन अब तक उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। इसका मुख्य कारण लोगों का डर और थाना स्तर पर कार्रवाई न होना बताया गया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि कई मामलों में पीड़ित लोग डर की वजह से शिकायत दर्ज नहीं कराते और कई बार शिकायत मिलने के बावजूद थाना पुलिस उचित कार्रवाई नहीं करती, जिसका फायदा अपराधी उठाते हैं। इसी समस्या को खत्म करने के लिए यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *