बारामती में विमान क्रैश: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, हादसे में कई लोगों की मौत

सलोनी तिवारी: नई दिल्ली / पुणे। महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें डिप्टी सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शीर्ष नेता अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान हुई, जब विमान रनवे पर उतरने का प्रयास कर रहा था।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान में अजित पवार के अलावा तीन से पाँच अन्य व्यक्ति भी सवार थे, और इस हादसे में उनके साथ कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए या मृत पाए गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अजित पवार समेत कुल 4–5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य के बारे में जानकारी की पुष्टि जारी है।

मौके पर विमान पूरी तरह से टूट गया और आग लगने से धुएँ की लपटें उठती देखी गईं। स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन ने दुर्घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अजित पवार चुनाव प्रचार कार्यक्रम के सिलसिले में बारामती जा रहे थे, जब यह दुखद घटना घटी। राज्य के राजनीतिक गलियारे में अचानक इस दुर्घटना से गहरा शोक व हलचल फैल गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *