कानपुर – रत्तूपुरवा जूही और बर्रा-2 में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन, धर्म और संस्कृति की रक्षा पर हुआ मंथन

सलोनी तिवारी : कानपुर। शहर में हिंदू समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो अलग-अलग स्थानों पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। पहला कार्यक्रम जूही रत्तूपुरवा में तथा दूसरा कार्यक्रम बर्रा-2 स्थित बाबा दुख हरण मंदिर, धर्मेंद्र नगर शाखा में संपन्न हुआ। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और मातृ शक्ति ने सहभागिता की।

जूही रत्तूपुरवा में आयोजित कार्यक्रम

जूही रत्तूपुरवा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता उमेश जी, राजेश जी एवं संत पुष्कांत जी रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, संस्कारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मातृ शक्ति वक्ता नीता जी ने समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि संस्कारित पीढ़ी ही सशक्त राष्ट्र की नींव होती है।

बर्रा-2 बाबा दुख हरण मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन

बर्रा-2 स्थित बाबा दुख हरण मंदिर, धर्मेंद्र नगर शाखा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूज्य श्री जितेंद्र दास जी रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अनुपम जी (प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख) ने कहा कि हिंदू समाज को वैचारिक रूप से मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
विशिष्ट वक्ता श्री प्रकाश शर्मा जी (विश्व हिंदू परिषद प्रवक्ता एवं प्रभारी) ने हिंदू संस्कृति को जीवन पद्धति बताते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।
वहीं मातृ शक्ति के रूप में नीता जी (सेवा भारती किशोरी विकास प्रमुख) ने किशोरियों के संस्कार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *