ड्राइविंग के दौरान मोबाइल न करें इस्तेमाल, बच्चों को रखें फोन से दूर: सीएम योगी की अपील

सलोनी तिवारी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन से स्मार्टफोन के जिम्मेदार और सीमित उपयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन का प्रयोग केवल आवश्यकता अनुसार ही किया जाना चाहिए, क्योंकि इसका अत्यधिक उपयोग व्यक्ति के मानसिक और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से वाहन चलाते समय स्मार्टफोन का उपयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहा है, जिससे न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे छोटे बच्चों को स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रखें। उन्होंने बताया कि कम उम्र में मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की मानसिक स्थिति, एकाग्रता और व्यवहार पर प्रतिकूल असर डालता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक का उपयोग जीवन को आसान बनाने के लिए होना चाहिए, न कि जीवन के लिए खतरा बनने के लिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से जागरूकता और संयम बरतने का आह्वान करते हुए सुरक्षित, स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *